khabar abhi tak

10वीं और 12वीं द्वितीय परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ाई


एमपी बोर्ड : 25 और 31 मई तक भर सकेंगे फॉर्म

जबलपुर।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थी या जिनका परीक्षा परिणाम खराब आया उनके लिए दूसरी परीक्षा की जाएगी। इसकी फार्म भरने की अंतिम तारिख 21 मई रखी गई थी, जिसे बोर्ड ने बढ़ा दिया है। अब इन परीक्षाओं के फॉर्म क्रमशः 25 और 31 मई तक भऱ पाएंगे। 

यह है नई डेट

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र, यदि अंक सुधार कराना चाहते हैं, तो अब 25 मई 2025 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, जो छात्र मुख्य परीक्षा में किसी विषय में अनुत्तीर्ण हैं, वे केवल उन विषयों की द्वितीय परीक्षा के लिए 31 मई 2025 की रात 12 बजे तक पोर्टल के माध्यम आवेदन कर सकते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak