khabar abhi tak

ईयरफोन लगाकर पार कर रहा था ट्रैक

 


लखनऊ। मड़ियांव इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर से खाना खाकर निकला था। कान में ईयर फोन लगाकर पटरी पार कर रहा था। तभी ट्रेन आ गई, जिसकी टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

अर्मापुर कानपुर निवासी गोलू (25) पुत्र रामसेवक मजदूरी करता था। लखनऊ में पलटन छावनी में किराए के मकान में रहता था। छोटे भाई बलराम ने बताया कि सोमवार को शाम करीब 4 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। ताड़ीखाना मड़ियांव से गुजर रही रेलवे लाइन को पार कर रहा था।

उन्होंने बताया कि तभी ट्रेन आ गई। कान में ईयर फोन लगा होने की वजह से आवाज नहीं सुनाई दी और चपेट में आ गया। जिससे उसके हाथ और सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार शव लेकर कानपुर निकल गया। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak