khabar abhi tak

इस राज्य में वैलेंटाइन डे पर स्कूल रहेंगे बंद, इस वजह से सरकार ने लिया फैसला, 4 दिनों तक रहेगा अवकाश

 


14 फरवरी को सरकार की ओर से संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेगी. पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने शब-ए-बारात और पंचानन बर्मा (Panchanan Barma) की जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किया है. हालांकि 13 फरवरी को शब-ए-बारात (Mid-Sha’ban) होने की पुष्टि के बाद राज्य सरकार ने इस दिन को भी सार्वजनिक अवकाश दिया है. वहीं 14 फरवरी को पंचानन बर्मा की जयंती के अवसर पर अवकाश देने का निर्णय लिया है.
आपको बता दें कि शब-ए-बारात एक इस्लामी त्योहार है. इसे इस्लामी महीने शाबान की 15वीं रात को मनाया जाता है. इस्लाम में इसे माफी और दया की रात मानी जाती है. इस दौरान मुस्लिम लोग प्रार्थना करते हैं आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और अपने पूर्वजों को सम्मानित करते हैं. इस रात को मुस्लमानों के द्वारा मस्जिदों और घरों में प्रार्थना करके माफी और मार्गदर्शन की तलाश करते हैं.

कौन है पंचानन बर्मा

14 फरवरी को पंचानन बर्मा की जयंती है. आपको बता दें कि पंचानन बर्मा बंगाल के राजबंशी नेता और सामाजिक सुधारक थे. उनकी जयंती उनके सामाजिक सुधारों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाई जाती है. इनमें विशेष रूप से हाशिये पर रहने वाली कोच राजबंशी और किसान समुदायों का उत्थान और महिला सशक्तिकरण शामिल है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak