khabar abhi tak

मैहर में सड़क हादसा, कुंभ स्नान कर लौट रहे तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल



मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर (Maihar) में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क हादसे (Road Accident) में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं प्रथमदृष्टया नींद की झपकी लगने से हादसा होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक महाकुंभ (Maha Kumbh) से स्नान कर लौट रही कार मैहर के ग्राम नरौरा NH 30 में खड़े हाइवा वाहन से टकरा गई कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। उनको सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया है।

सिविल अस्पताल में भर्ती घायल ने बताया कि सभी लोग मुम्बई के पलावा के रहने वाले हैं। कुम्भ से स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। तभी वापस पलावा जाते वक्त ग्राम नरौरा के पास ये हादसा हो गया।

मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि सभी लोग मुंबई पलावा के रहने वाले हैं। उपाध्याय परिवार के लोग हैं कार में पांच लोग सवार थे, जो मुंबई पलावा के लिए कुंभ स्नान कर वापस जा रहे थे। तभी लौटने के दौरान हादसा हो गया। इस घटना में दो महिला सहित एक पुरूष की मौके पर हो गई है। इसके साथ दो लोग की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak