khabar abhi tak

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में आज से फिर गिरेगा तापमान, भोपाल-ग्वालियर में छाएंगे बादल



मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। शुक्रवार से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम हो सकता है। भोपाल और ग्वालियर में बादल छाने की संभावना है, जबकि इंदौर और उज्जैन में आसमान साफ रहेगा।

क्यों बदल रहा है मौसम?
फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का यही रुख बना रहेगा। वर्तमान में दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक्टिव है, जिसका प्रभाव मध्यप्रदेश पर भी पड़ रहा है।

गुरुवार को दर्ज किया गया तापमान
गुरुवार को प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही बना रहा। सबसे ज्यादा 34 डिग्री तापमान खरगोन में दर्ज किया गया, जबकि सिवनी, मंडला, गुना, खंडवा और रतलाम में पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया।भोपाल: 31.6 डिग्री
इंदौर: 30.6 डिग्री
ग्वालियर: 28.8 डिग्री
उज्जैन: 31.4 डिग्री

रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन शुक्रवार से इसमें गिरावट आने की संभावना है। वहीं, मुरैना और भिंड में हल्की बारिश दर्ज की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak