khabar abhi tak

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म तिथि के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक ने दिलाई सद्भावना की शपथ...


जबलपुर।
सद्भावना दिवस के उपलक्ष में आज शुक्रवार को मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों नें सद्भावना की शपथ ली। मण्डल रेल प्रबंधक विवेक शील ने मण्डल कार्यालय के प्रांगण में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार एवं मंडल के शाखा अधिकारी सर्वश्री विश्व रंजन,  सुबोध विश्वकर्मा, विराट गुप्ता, पी.के सिंह, यशवंत कुमार, नितेश कुमार सोने, अखिलेश नायक, गुन्नार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म तिथि (20 अगस्त) पर सद्भावना दिवस मनाया जाता है। मण्डल कार्यालय में 19 एवं 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सद्भावना की शपथ ली गई।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak