khabar abhi tak

बेटा बहू और पोतो के शव रखकर परिजनों ने किया हाईवे पर जाम... मांगे पूरी ना होने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार


गुरुवार को भोपाल में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। माता-पिता ने पहले तो दोनों बच्चों को जहर देकर मार दिया, इसके बाद दोनों ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज शुक्रवार को चारों लोगों का शव रीवा उनके गांव पहुंचा जहां परिजनों ने चारों शवों को हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ चारों शवों को जबलपुर- प्रयागराज नेशनल हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया है। 

हीं करेंगे अंतिम संस्कार

मृतकों के परिजनों की मांग है इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जाए साथ ही सरकार द्वारा उन्हें मुआवजा दिया जाए। परिजनों का कहना है कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 
ये है पूरा मामला
भोपाल के रातीबड़ में 38 वर्षीय भूपेंद्र विश्वकर्मा ने गुरुवार को अपने दोनों बच्चों 9 वर्षीय ऋषिराज और 3 वर्षीय ऋतुराज  को जहर पिला दिया था। इसके बाद 35 वर्षीय पत्नी रितु  के साथ फांसी लगाकर त्आत्महत्या कर ली थी। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात तीन बजे परिजन चारों के शव लेकर पैतृक गांव अंबा पहुंचे। जहाँ शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए 4 अर्थी श्मशान घाट के लिए एक साथ रवाना हुईं, लेकिन परिजन शव लेकर हाईवे पर बैठ गए।




Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak