khabar abhi tak

मप्र में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा...संविदा कर्मियों का सालाना कॉन्ट्रैक्ट कल्चर किया खत्म


भोपाल ।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों का सालाना कॉन्ट्रैक्ट कल्चर खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री ने भोपाल स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम संविदा कर्मियों के प्रांतीय सम्मेलन ने हिस्सा लिया। जहां पर उन्होंने कहा की  मैं यह फैसला कर रहा हूं कि संविदा कर्मचारियों की प्रतिवर्ष अनुबंध की प्रक्रिया समाप्त की जाती है।

मुख्यमंत्री ने ये भी की घोषणाएं

- रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटि की व्यवस्था भी की जाएगी।
संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलेगा।
- नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ सभी को दिया जाएगा।
-स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा।
-अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।
- इसके अलावा नियमित पदों पर भर्ती में 50% रिजर्वेशन संविदा कर्मचारियों के लिए किया जाएगा।
- नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश की पूरी सुविधा मिलेगी।
- नियमित कर्मचारियों की तरह महिला संविदा कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।
- साथ ही छुट्टियां सीएल, ईएल, ऐच्छिक अवकाश भी नियमित कर्मचारियों की तरह की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak