khabar abhi tak

सिकंदराबाद-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन की पश्चिम मध्य रेल ने बढ़ाई अवधि


जबलपुर ।
रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 07419/07420 सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 जून तक तथा गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद  एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 जून तक अपने निर्धारित दिन और समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी। यह गाड़ी पमरे के निम्न स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 जून तक प्रति शनिवार को सिकंदराबाद स्टेशन से दोपहर 3.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 5.10 बजे इटारसी 6.20 बजे पिपरिया, 9 बजे जबलपुर, 10.30 बजे कटनी, 12.25 बजे सतना, 14.20 बजे मानिकपुर होते हुए रात 11 .15 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद  एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 जून 2023  तक प्रति सोमवार को दानापुर स्टेशन से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर, मानिकपुर  रात 10.40 बजे,अगले दिन अगले दिन 12.15 बजे सतना, 2.20 बजे कटनी, 4.00 बजे जबलपुर, 6.08 बजे पिपरिया, 7.50 बजे इटारसी पहुँचकर, 08.00 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 23.50 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुँचेगी । 

इस प्रकार रहेंगें गाडी के कोच कंपोजीशन
इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय-सह-तृतीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी,  एवं 2 एसएलआर सहित कुल-24 डिब्बे रहेंगे।
इन स्टेशनों पर होगा गाड़ी का हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेड्डापल्ली, बेलमपल्ली, सिरपुरकागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak