khabar abhi tak

सीधी : ट्रक पलटने से 2 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत


सीधी।
बोलेरो वाहन पर एक ट्रक के पलटने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 2 बच्चों सहित कुल 7 लोगों की मौके पर मोत हो गई। वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पतला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आज गुरूवार को सुबह के वक्त बरम बाबा डोल के पास   इस ट्रक गड्ढे में फंस गया था, जिसके बाद वह बेकाबू होकर सीधे जाकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर पलट गया। हादसे में मतक लोग बारात में सिरसी से कुंदोर कुशमी गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में नाश्ता करने के लिए रुके ही थे तभी सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। 

स्कूटी सवार भी आया चपेट में

हादसे में ट्रक के पलटते ही बोलेरो जमीन में चिपक गई। जिसमें गाड़ी में बैठे 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में एक स्कूटी चालक भी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak