khabar abhi tak

उधना-बरौनी-उधना के बीच चलाई जाएगी समर स्पेशल ट्रेन


जबलपुर ।
रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उधना-बरौनी-उधना के मध्य 9-9 ट्रिप द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशन से होकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 09033 उधना से बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 मई से 31 मई तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को उधना स्टेशन से रात्रि 8:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:05 बजे इटारसी, 7:08 बजे पिपरिया, 8:10 बजे पिपरिया, 9:30 बजे जबलपुर, 11 बजे कटनी, 11:48 बजे मैहर, 12:45 बजे सतना, 14:30 बजे मानिकपुर और दुसरे दिन सुबह 3 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09034 बरौनी से उधना द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 5 मई से 2 जून तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को बरौनी स्टेशन से सुबह 9:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मध्यरात्रि को 12:15 बजे सतना, 12:43 बजे मैहर, 2:20 बजे कटनी, 4 बजे जबलपुर, 5:28 बजे नरसिंहपुर, सुबह 6:28 बजे पिपरिया, 8:20 बजे इटारसी और शाम को 7 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी,15 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे ।
इन स्टेशनों पर रूकेगी यह ट्रेन
यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में उधना, नंदूरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं पटना स्टेशनों पर रुकेगी ।  
 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak