khabar abhi tak

कूनों नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत...ज्वाला के शावक ने बाड़े में तोडा दम


श्योपुर।
कूनो नेशनल पार्क में आज मंगलवार को चीते के शावक की मौत हो गई है। पिछले 2 महीनों के अंदर अब तक 4 चीतों की मौत हो चुकी है। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला ने 27 मार्च को 4 शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से एक शावक की मौत हो गई है। प्रमुख वन संरक्षक जेएस चौहान ने शावक की मौत की पुष्टि की है।  

पार्क में बचे 20 चीते शेष

कूनों नेशनल पार्क में पहली खेप में नामीबिया से 8 चीतों को लाया गया था। जिसके चलते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर इन्हें बाड़े में छोडा था। इसके बाद 18 फरवरी को दोबारा दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे। जिसेके बाद अब 20 चीते ही कूनो नेशनल पार्क में बचे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak