khabar abhi tak

कांग्रेस कार्यालय पर हमले के विरोध में 13 ब्लॉकों में किया भाजपा का पुतला दहन


जबलपुर ।
शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी की पूर्व घोषणा के अनुसार जबलपुर के 13 ब्लाकों में भाजपा के पुतले जलाए गए। इस दौरान कांग्रेस ने बताया कि कर्नाटक में हार को देखकर व मप्र में जमीन खिसकती देख कर, बौखलाई भाजपा और उसके सभी सहयोगी संगठन कानून का उल्लंघन करने में उतारू हैं। मध्य प्रदेश सहित पूरे देश का वातावरण खराब कर रहे हैं। जबलपुर के शासन प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी इस घटना को रोकने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। आक्रोशित कांग्रेसजनों ने कहा है कि बजरंग दल के जुलूस प्रदर्शन में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी जब तक नहीं की जाती कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। जवाहरलाल नेहरू ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत गुर्जर की उपस्थिति में आदि शंकराचार्य चौराहा छोटी लाइन फाटक में पुतला जलाया गया। इंदिरा गांधी ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष सलिल चौकसे के नेतृत्व में गढ़ा बाजार में शेखर सोनी, मदन महल ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष डिक्की जॉन के नेतृत्व में शारदा चौक में अनुपम जैन, शंकर शाह ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद पटेल के नेतृत्व में रामपुर चौराहे पर दिनेश तामसेवार डॉ जाकिर हुसैन ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष आजम खान के नेतृत्व में कांचघर चौक पर मतीन अंसारी, मोतीलाल नेहरु ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू यादव, राधाकृष्णन ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक चंदेल, घमापुर चौक में पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लखन घनघोरिया, रांझी गोकलपुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष मो. आजाद, अधारताल तिराहे में राजेश यादव, कैंट ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजेंद्र पिल्ले, खमरिया ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा, रांझी में शिव यादव, कस्तूरबा गांधी ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, मालवीय चौक पर पार्टी अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू, कमला नेहरू ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष सतिंदर, दीनदयाल चौक पर विधायक विनय सक्सेना, मौलाना अबुल कलाम आजाद ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार चौबे, दमोह नाका में सतीश तिवारी व कांग्रेस कार्यकत्ताओं की उपस्थिति में भाजपा सरकार का पुतला जलाया गया। संगठन मंत्री मनोज सेठ ने बताया कि सभी 13 ब्लाको में वरिष्ठ कांग्रेस जन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कांग्रेस समन्वय समिति सदस्य, युवक कांग्रेस, सेवादल एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, बाल कांग्रेस प्रकोष्ठ व विभाग के सभी कॉग्रेस जन उपस्थित रहे ।


शनिवार को 87 वार्डो में पुतला दहन  
कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू के आह्वान पर जबलपुर नगर निगम के 79 व केंट के 8 वार्डों में कुल 87 वार्डों में एक साथ शनिवार को 5 बजे भाजपा के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak