khabar abhi tak

चार दिन बाद चट्टानों के बीच फंसा मिला किशोर का शव...लम्हेटा घाट में नहाते वक्त हुआ था हादसा


जबलपुर।
भेडाघाट स्थित लम्हेटा घाट में दोस्तों के साथ नहाने गया एक किशोर लहरों में डूब गया था। पुलिस और गोताखोरों की टीम द्वारा किशोर की खोज के लिए निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। जिसके बाद आज बुधवार को किशोर का शव घाट से लगभग 50 मीटर दूर चट्टानों में फंसा हुआ मिला है। बेटे के शव को देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरु कर दी है। जानकारी हो कि लम्हेटाघाट ग्राम का रहने वाला 15 वर्षीय हर्ष रजक पिता सुशील रजक अपने दोस्तों के साथ नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए गया था। नर्मदा नदी पहुंचने पर वह लमेटी गांव की और चला गया जहां से फिर तैर कर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसकी सांस फूल गई और वह गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद उसकी रेस्क्यू टीम द्वारा तलाश की जा रही थी। आज गोताखोरों को चट्टानों के बीच फंसा हुआ शव मिला। जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak