khabar abhi tak

बीना-नागदा एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी में हुआ बदलाव


जबलपुर ।
गाड़ी संख्या 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस का आगामी 1 जून से समय सारणी में परिवर्तन किया जा रहा है । पश्चिम मध्य रेल के स्टेशनों पर उक्त गाडी का आगमन समय निम्नानुसार है । वर्तमान में गाड़ी संख्या 19342 बीना- नागदा एक्सप्रेस का बीना स्टेशन से प्रस्थान समय 7 बजे का है। वहीं अब 1 जून के बाद से यह गाड़ी बीना स्टेशन से 7 बजे के बजाये 6.50 बजे प्रस्थान करेगी एवं इसीप्रकार 7.03 बजे महादेवखेड़ी, 7.13 सेमरखेड़ी, 7.24 बजे कंजिया,07.36 बजे मुंगावली, 7.48 बजे गुनेरू बामोरी, 8.02 बजे पिपरई गाँव, 8.14 बजे रेहटवास, 8.23 बजे ओर, 8.32 बजे हिनोतिया पीपलखेड़ा, 8.43 बजे अशोकनगर, 8.54 बजे रातीखेड़ा, 9.05 बजे शाढोरा गांव, 9.17 बजे पीलीघटा, 9.27 बजे पगारा, 9.38 बजे माबन, 9.55 बजे गुना, 10.16 बजे महूगढ़ा, 10.35 बजे रुठियाई, 10.45 बजे विजयपुर, 10.55 बजे राघौगढ़, 11.06 बजे कुम्भराज, 11.25 बजे चाचौरा बीनागंज, 11.44 बजे सिन्दुरिया काचरी, 11.58 बजे ब्यावरा राजगढ़, 12.24 बजे पचोर रोड, 12.38 बजे उदयनखेड़ी, 12.50 बजे पढ़ाना मउ, दोपहर 1.02 बजे सारंगपुर, 1.25 बजे शाजापुर, 1.38 बजे चौहानी, 1.50 बजे सिरोलिया, 2.50 बजे मक्सी जंक्शन होते हुए शाम को 5.30 बजे नागदा स्टेशन पहुंचेगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak