khabar abhi tak

कटनी-बीना रेलखंड पर नवर्निमित तीसरी लाइन का रेल सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण...120 किमो प्रतिघंटा से की रफ्तार से चलाई गई ट्रेन


जबलपुर ।
कटनी-बीना रेल खंड में तीसरी रेल लाइन बिछाने का कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है, जिसके तहत इस रेलखंड के स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। कटनी-बीना रेल खंड के घटेरा-सगोनी उपखंड का 26 मई तथा गिरवर-लिधौरा खुर्द उपखंड का 27 मई को रेल सुरक्षा आयुक्त मनोज अरोरा द्वारा सेक्शन का दौरा कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीआरएस स्पेशल ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से उक्त रेल खण्डों के 27 किलोमीटर का सफल परिक्षण किया गया एवं इसके साथ ही उक्त रेल खण्डों को रेल परिचालन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई । 

 

कटनी-बीना रेल खंड में तीसरी रेल लाइन में निर्माण कार्य बड़ी ही तत्परता के साथ तेजी से पूर्ण किया जा रहा है एवं उक्त दो रेलखंडों को परिचालन की मंजूरी मिलने के साथ ही कटनी-बीना थर्ड लाइन का लगभग 90 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण हो चूका है । उक्त सीआरएस निरीक्षण के दौरान सीआरएस मनोज अरोरा के साथ जबलपुर मंडल एवं मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी साईट पर मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak