khabar abhi tak

19 वर्षीय युवक के पास मिली भारी मात्रा में गांजे की खेप...स्कूटी से तस्करी करते वक्त पुलिस ने दबोचा


जबलपुर।
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा है। इस मामले में थाना प्रभारी रांझी सहदेव राम साहू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांधी ग्राउण्ड सामुदायिक भवन के पीेछे व्हीकल स्टेट में 19-20 वर्षीय एक लड़का स्कूटी से आने वाला है जो अधिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गंाजा बेचने हेतु रखे है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गांधी ग्राउण्ड सामुदायिक भवनके पीछे व्हीकल स्टेट के पास दबिश दी गई। जहां थोडी ही देर में एक युवक काले रंग की जुपिटर स्कूटी से आते दिखा। पुलिस द्वारा इस दौरान युवक को घेराबंदी कर पकडा गया। स्कूटी की तलाशी लेने पर आगे कपड़े के 2 थैला रखे हुए मिले। जिसकी जांच करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम 19 वर्षीय अनुज महोबिया निवासी गंाधी व्यायाम शाला के पास रांझी बताया। गांजे का तौल करने पर 10 किलो गंाजा होना पाया गया। 

आरोपी से पूछताछ शुरू

पुलिस ने आरोपी अनुज महोबिया के कब्जे से 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गंाजा, एक मोबाइल, नगदी 500 रूपये तथा जुपिटर वाहन जप्त करते आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक मनोज गोस्वामी, प्रधान आरक्षक राममिलन, आरक्षक अर्पित, दक्ष की भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak