khabar abhi tak

जयति सिंह बनी जबलपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी... सात जिलों के कलेक्टर बदले

जबलपुर। राज्य शासन द्वारा सोमवार देर शाम जारी की गई तबादला सूची में सात जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सूची के अनुसार जिला पंचायत जबलपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ डॉ. सलोनी सिडाना को मंडला जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं ग्वालियर में पदस्थ अपर कलेक्टर जयति सिंह को जिला पंचायत जबलपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह को नगर निगम इंदौर का आयुक्त बनाया गया है। नगर निगम इंदौर की आयुक्त  प्रतिभा पाल को रीवा जिले का कलेक्टर तथा कलेक्टर रीवा मनोज पुष्प को उपसचिव मप्र शासन महिला एवं बाल विकास बनाया गया है। इसी प्रकार दमोह कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य को मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गांरटी परिषद् भोपाल तथा नीमच कलेक्टर मंयक अग्रवाल को कलेक्टर दमोह पदस्थ किया गया है। बालाघाट जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार को ग्वालियर जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak