khabar abhi tak

क्राईम ब्रांच और शहपुरा पुलिस ने मिलकर दी बड़े जुआफड़ पर दबिश ...देखे वीडियो

 जबलपुर। क्राइम ब्रांच और शाहपुरा थाना की पुलिस ने मिलकर एक बड़े जुआफड़ पर दबिश है। इस संबंध में थाना प्रभारी शहपुरा श्यामलाल बर्मा ने बताया कि बीती रात मुखबिर से क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि खैरी मोहल्ला में पप्पू सिंह के खेत में बनी टपरिया में लाईट की रोशनी में  कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं। सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां जुआरी पुलिस केा आता देख भागने लगे घेराबंदी कर 7 जुआरियों को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने अपना नाम पता पूछने पर अपने नाम ओंमकार रजक निवासी ग्राम ठूठा, अंगद चड़ार निवासी सगड़ा महगंवा, किशन साहू निवासी खैरी मोहल्ला शहपुरा, राकेश मल्लाह निवासी भिटौनी शहपुरा, शेख अकरम निवासी कॉलेज के पास शहपुरा, रंजीत पटैल निवासी ग्राम महगवां थाना चरगवां, राजबहादुर पटैल उर्फ रेबू पटैल निवासी चरगवां बताया। वहीें पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर शहपुरा निवासी किश्सू पटैल एवं विक्कू सिंह ठाकुर द्वारा जुआ खिलवाना एवं नाल काटना बताते हुए पुलिस को आता देख फड़ से दोनों का भाग जाना बताएं     


हजारों रूपए नगद बरामद                                                                                                           
पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते, विभिन्न कम्पनी के 6 नग मोबाइल तथा नगद 42 हजार 500 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए फरार फड़बाज एवं नाल बाज किश्सू पटैल एवं विक्कू सिंह ठाकुर निवासी शहपुरा की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। कार्यवाही के दौरान थाना शहपुरा के सहायक उप निरीक्षक आलोक सिंह, आरक्षक प्रमोद पटैल, विकास राय, दीपक धारू एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक  प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक ब्रम्हप्रकाश मिश्रा आदि की भूमिका रही। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak