khabar abhi tak

स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से पमरे ने वसूला लाखों का जुर्माना


जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेल द्वारा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के सभी स्टेशनों पर की फैलाने वाले यात्रियों यात्रियों से जुर्माना वसूला गया । इसी कड़ी में 
गत वित्तीय वर्ष में अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 14 हजार 18 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 19 लाख 44 हजार 160 रूपये जुर्माना वसूला गया। वही अकेले मार्च माह में पमरे के तीनों मण्डलों में कुल 1 हज़ार  533 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तथा उनसे 2 लाख 15 हजार 570 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा जुर्माने के साथ साथ ऐसे लोगों को समझाईश भी दी जाती है। साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए स्टेशन परिसर स्वच्छ रखने के लिए अनुरोध भी किया जाता है।
        
      

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak