khabar abhi tak

लुधियाना में भीषण हादसा... गैस लीक होने से कई लोगों की मौत


लुधियाना।
आज सुबह लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित मिल्क बूथ में  एक भीषण हादसा हो गया। जहां पर गैस लीक होने से कई लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 7 बजे पंजाब के लुधियाना शहर में स्थित ग्यासपुरा इंडस्टियल एरिया की इमारत में मिल्क बूथ बना था। इसी दौरान वहां पर गैस का रिसाव हो गया। जितने भी लोग उस दौरान वहां सुबह दूध लेने गए थे वे मौके पर ही बेहोश हो गए थे। वहीं इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें कई बच्चे भी शामिल है।

एक किलोमीटर का दायरा किया गया सील

इस हादसे के बाद प्रशासन द्वारा लगभग एक किलोमीटर का दायरा सील कर दिया गया है। वहीं घटना स्थल पर रेस्क्यू का काम भी तेजी से चल रहा है। इस गैस रिसाव आसपास के कई लोग बेहोश पाए गए है। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। ड्रोन  की मदद से भी आसपास के इलाकों में सर्चिंग करवाई जा रही है। यह हादसा किस गैस के लीक होने से हुआ है फिलहाल प्रशासन द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak