khabar abhi tak

रातभर भीगते रहे विस्थापित परिवार, आक्रोशित होकर हाईवे पर किया चक्काजाम


जबलपुर।
आज सुबह से ही मनमोहन नगर कृषि उपज मंडी से विस्थापित लगभग 100 से अधिक परिवारों ने महाराजपुर नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर दिया। इस दौरान हाईवे में जाम होने के कारण सड़कों में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मामले की खबर लगते ही मौके पर अधिकारी पहुंच गए। जिन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

रातभर भीगते रहे विस्थापित लोग

जानकारी के मुताबिक प्रशासन द्वारा 100 से अधिक परिवारों को मनमोहन नगर कृषि उपज मंडी से महाराजपुर के चाटी गांव विस्थापित किया गया था। लेकिन इंतजाम न होने के कारण उन्हें पिछले दिन बारिश होने के चलते रातभर भीगना पडा। जिसके बाद आक्रोशित परिवारों ने आज सुबह से ही हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। 

स्कूलों में कराया जा रहा शिफ्ट 

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि लगभग 100 से अधिक परिवारों को किशोर न्यायालय मनमोहन नगर की जमीन से चांटी गांव में विस्थापित किया गया था। लेकिन बीती रात तेज बारिश होने के कारण विस्थापितों को मुसीबते झेलनी पडी। लिहाजा सभी विस्थापितों को स्कूलों में शिफ्ट किया जा रहा है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak