khabar abhi tak

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवा रहे 2 सटोरियों को पुलिस ने दबोचा...बेलबाग पुलिस की कार्रवाई


जबलपुर।
आईपीएल क्रिकेट के सट्टे का हिसाब कर रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने पकडा है। इस मामले में थाना प्रभारी बेलबाग प्रियंका केवट ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि ईशू केथल अपने मकान मंे डॉ मुखर्जी के पीछे बेलबाग में आईपीएल क्रिकेट के सट्टे का हिसाब कर रहा है। सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच   की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। जहां पर 2 लड़के कुछ हिसाब लिखते मिले। पूछताछ पर आरोपियों ने अपना नाम 29 वर्षीय ईशू कैैथल निवासी घमापुर चौक डॉक्टर मुखर्जी के पीछे बेलबाग एवं 31 वर्षीय कपिल पाली निवासी सरकारी कुआ शंकर जी मंदिर थाना घमापुर वर्तमान पता त्रिमूर्तिनगर नंदन विहार गोहलपुर बताया। पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपियों ने आईपीएल मैच 2023 में सट्टा खिलाने का काम करना स्वीकार करते हुये कमरे मे बैठकर आईपीएल क्रिकेट सट्टे का हिसाब लिखना बताया। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी ईशू कैथल के कब्जे से सट्टा में प्रयुक्त 1 ओप्पो कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल, सेमसंग कम्पनी की एलईडी तथा आरोपी कपिल पाली के कब्जे से सटटा में प्रयुक्त 1 वीवो कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल, एक रजिस्टर जिसमें आईपीएल क्रिकेट का हिसाब लिखा बरामद किया है। इसके अलवा एक सट्टा पट्टी एवं नगद 15 हजार 925 रूपये जप्त किए गए है। 

लाईन लेकर खिलवा रहे थे सट्टा

सट्टा खिलाने के संबंध में आरोपी कपिल पाली द्वारा नीशू सोनकर निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला से सट्टा की लाईन वाले मोबाइल के माध्यम से सट्टा की लाईन चालू कर भाव मिलने पर ग्राहकों को उसके द्वारा क्रिकेट मैच में हारजीत के दाव ईशू कैथल के मोबाइल पर देना एवं लेना तथा आईपीएल क्रिकेट सट्टा के काम का हिसाब किताब एवं पैसों की हारजीत का लेन देन सोनू सोनकर निवासी खटीक मोहल्ला बेलबाग द्वारा किया जाना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफतार कर आरोपी नीशू सोनकर एवं सोनू सोनकर की तलाश शुुरू कर दी है। इस कार्रवाई में क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, राजेन्द्र बिलौहा, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र कसाना, आरक्षक मुकुल गौतम, मोहित उपाध्याय, वीरेन्द्र सिंह, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटैल, आरक्षक दुर्गेश दुबे तथा बेलबाग के सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र शुक्ला, प्र्रधान आरक्षक शेर सिंह, आरक्षक दिनेश विश्वकर्मा, मिथलेश की भूमिका रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak