khabar abhi tak

महापौर, निगमाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने की शानदार बल्लेबाजी... स्वच्छता कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

जबलपुर। रविवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ग्रांउड में नगर निगम द्वारा स्वच्छता कप टेनिस वॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के प्रारंभ में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमाध्यक्ष रिंकू विज एवं नेताप्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर उपस्थित खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया। रविवार को स्वच्छता का संदेश देने चार मैच खेले गए। पहला मैच संभाग क्रमांक-1 एवं संभाग क्रमांक-2 के बीच खेला गया। जिसमें संभाग क्रमांक-1 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 70 रन बनाएं। संभाग क्रमांक 2 की ओर से श्री असैया को 35 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके उपरांत दूसरा मैच संभाग क्रमांक-तीन एवं चार के मध्य खेला गया। जिसमें संभाग क्रमांक 3 में 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 139 रन का स्कोर खड़ा किया। विजय टीम संभाग क्रमांक 3 की ओर से 39 रन की पारी के लिए श्री दनिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके उपरांत तीसरा मैच संभाग क्रमांक 5 एवं 6 के मध्य खेला गया। एवं अंत में चौथा मैच संभाग क्रमांक-7 एवं 8 के मध्य खेला गया।


स्वच्छ वातावरण बनाने किया जा रहा आयोजन

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत शहर में स्वच्छता का वातावरण बनाने एवं आम जनमानस में जारूकता लाने स्वच्छता कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है एवं इस प्रतियोगिता से समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज संभाग क्रमांक 09 से 16 तक की टीमों के बीच मैच रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय ग्राउंड में सुबह 10 बजे से खेला जायेगा। अंत में विजेता एवं उपविजेता टीम के सदस्यों को पुरुस्कार महापौर, निगमाध्यक्ष रिंकू विज एवं नेताप्रतिपक्ष ने प्रदान किया। इस मौके पर निगमायुक्त स्वप्निल वानखेड़े ने भी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंहसहायक यंत्री संजय सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि भी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak