khabar abhi tak

डेरी के पास शराब का जखीरा लेकर बैठी थी राखी...पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला शराब तस्कर

जबलपुर। अवैध शराब की तस्करी करते क्राइम ब्रांच ओर हनुमानताल पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है। इस सबंध में थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि राजा बाबू डेरी, बाबाटोला के पास राखी सोनकर अपने घर में अवैध शराब बेचने हेतु रखी है सूचना पर थाना स्टाफ  एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, राजा बाबू डेरी के पास बाबा टोला में मुखबिर के बताये हुलिये की महिला दिखी जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम 30 वर्षीय राखी सोनकर निवासी राजा बाबू डेरी, बाबाटोला बताया।
घर से मिला शराब का जखीरा
महिला के घर की तलाशी लेने पर कमरे के पीछे चादर से ढकी हुयी 7 पेटी देशी शराब रखी मिलीं, चैक करने पर प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव देशी शराब के कुल 350 पाव देशी शराब कीमती लगभग 21 हजार रूपये के रखे मिले। जिसे पुलिस ने जप्त करते हुये आरोपी राखी सोनकर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक के.के. दुबे, प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह, महेन्द्र विष्ट, आरक्षक समरेन्द्र, हरेन्द्र, जनार्दन तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रामसनेही शर्मा, वीरेन्द्र प्रताप  सिंह , प्रधान आरक्षक अरविन्द, संतोष दीक्षित, नीरज तिवारी, बालगोविन्द शर्मा, शादिक अली, प्रभात सिंह, आरक्षक जयप्रकाश तिवारी की भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak