khabar abhi tak

असामाजिक तत्वों ने खोद दी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बनी सड़क...एफ़आइआर दर्ज

 जबलपुर. शहर में इस समय स्मार्ट सिटी के द्वारा कराए गए कामों पर ग्रहण लगा हुआ है। स्मार्ट सिटी जैसे ही किसी भी काम को कंप्लीट करता है। उसके कुछ ही दिनों बाद तोड़फोड़ और चोरी की घटनाएं सामने आ जाती हैं। वही अब एक ऐसा मामला आया है जहां 44 करोड से बनाई जा रही गोलबाजार स्मार्ट रोड को असामाजिक तत्वों के द्वारा जगह-जगह खोद दिया गया। जिसके बाद सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे अब गिट्टियां बाहर आने लगी हैं। वही स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत का कहना है स्मार्ट सिटी के द्वारा फेस टू प्रोजेक्ट के तहत शहीद स्मारक गोलबाजार क्षेत्र के चारों ओर मुख्य मार्ग तथा जोड़ने वाली सभी सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां बीते दिनों अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा सड़कों को खोद दिया गया। जिसको लेकर अब असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया जाएगा।

44 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण   

जानकारी के मुताबिक गोल बाजार स्मार्ट रोड का निर्माण 44 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। जिसमें 9 लिंक सड़कों को भी बनाया जा रहा है। गोलबाजार की 3 किलोमीटर के सर्कल में सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। जिसमें अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिफिकेशन, फुटपाथ, बाउंड्री वॉल का निर्माण स्मार्ट सिटी कर रहा है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak