khabar abhi tak

नगर निगम को 18 दिनों में वसूलना है 120 करोड़ रूपए... 320 करोड़ टैक्स कलेक्शन का मिला था टारगेट

 


जबलपुर. नगर निगम को मात्र 18 दिनों में 120 करोड़ रुपयों  का टैक्स लोगो से वसूलना है.  जानकारी के मुताबिक नगर निगम को वित्तीय वर्ष में 320 करोड रुपए का टारगेट मिला हुआ  था, लेकिन नगर निगम के द्वारा अभी तक महज 200 करोड़ रुपए का ही टैक्स कलेक्शन किया जा सका है। वही चालू वित्तीय वर्ष खत्म होने में अभी 18 दिन शेष बचे हुए है। जिसके चलते नगर निगम के  अधिकारी बड़े बकायादारों के घरों पर दस्तक दे रहे हैं। वही टैक्स वसूलने को लेकर बकायादारों के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने नल कनेक्शन काटने के साथ ही वाहन जब्त करने की कार्रवाई का असर देखने को मिल रहा हैं। जी कारन प्रतिदिन करीब डेढ़ करोड़ रुपए राजस्व की प्राप्ति नगर निगम को हो रही है। करदाताओं को टैक्स चुकाने के लिए अधिभार में  छूट दी जा रही है। जिसकी अंतिम तिथि 30 मार्च तक  हैं। 

 

  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak