khabar abhi tak

रेल कर्मचारियों की अनेकों समस्याओं का समाधान, डॉ भटनागर ने पीएनएम में पुरजोर तरीके से उठाए मुद्दे


जबलपुर। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) की पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) बैठक हुई। बैठक में रेलकर्मयों की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को सुलझाया गया। जीएम अजय विजयवर्गीय के समक्ष मजदूर संघ के अध्यक्ष डा. आरपी भटनागर ने रेलकर्मियों की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया।

9 एवं 10 अप्रेल को दो दिन चली रेल मजदूर संघ -महाप्रबंधक पीएनएम में अध्यक्ष डॉ आर.पी. भटनागर ने महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय के समक्ष रेल कर्मियों के प्रमोशन, रिक्त पद भरने, आवासों का निर्माण व आवासों का उचित रखरखाव करने, नये पद सृजित करने जीडीसीई को संशोधित अधिसूचना जारी करना, रेल चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों व पैरामेडीकल स्टॉफ बढ़ाने व उचित इलाज मुहैया कराने, स्मार्ट कार्ड चिकित्सा की सुविधा आदि अनेक मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया, जिस पर महाप्रबंधक ने त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

पीएनएम में ये महत्वपूर्ण निर्णय

पीएनएम में इन मुद्दों पर प्रमुखता से निर्णय लिया गया, जिसमें जीडीसीई को संशोधित अधिसूचना 2 दिन में जारी होगी, 10 प्रतिशत टेक मेन्टेनर्स का कैडर चेंज शीघ्र होगा, रेल क्वार्टर का बढ़े हुये रेट की बकाया कटौती बंद होगी, सभी डिपो में शुुद्ध पानी की व्यवस्था, केन्द्रीय चिकित्सालय में महिला वार्ड व मेटेनिटी वार्ड अलग किया जायेगा, पिंक स्टेशन में महिला कर्मियों की सुरक्षा पुख्ता होगी, लीव माईलेज एलाउन्स मिलेगा, नाईट फैल्युअर गैंग 15 दिन में गठित होगी, थर्ड लाईन के लिए सैंकड़ो पदो का सृजन शीघ्र होगा, रोड साईड स्टेशनों की सफाई व्यवस्था का जीपीओ एक हप्ते में जारी होगा। रनिंग रूमों में जेनिटर की नियुक्ति सुनिश्चित होगी, 1758 सीयूजी सिम ट्रेकमेन्टेनरो को, 200 सिम सीआरडब्ल्यूएस कर्मियों को, 820 सिम अन्य कर्मियों को स्वीकृत, जीआरपी-एनकेजे से केन्द्रीय स्कूल तक की रेल क्षेत्र रोड चौड़ी होगी, तुगलकाबाद में 70, कटनी-सिंगरौली खंड पर 71, इटारसी -मानिकपुर खंड, कटनी- बीना के खंड पर 45 आवास स्वीकृत व सैकड़ों रेल आवास प्रस्तावित आदि निर्णय लिए गए। रिटायरमेंट पर रेलकर्मियो को 30 जून 2019 से मिलेगा चांदी का सिक्का, स्मार्ट मेडीकल कार्ड रेल कर्मियों को तीन माह के भीतर वितरित किये जायेंगे।

ये रहे मौजूद

बैठक में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सी.एम. उपाध्याय, महामंत्री अशोक शर्मा, कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार, उपाध्यक्ष अमित भटनागर, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे, एस.एन. शुक्ला, जीपी यादव, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, अब्दुल खालिक, आर.के.यादव, मनोज अग्रवाल, अनुज तिवारी,संयुक्त महामंत्री एस के वर्मा,जितेंद्र बहादुर सिंह,बीएल मिश्रा, जी.एस. परमार, श्रीमति सविता त्रिपाठी, श्रीमति अंशु भटनागर, अमृत कौर, राजेश तिवारी, पीसी मीणा, अफसर हुसैन, एमजे खान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak