khabar abhi tak

पमरे में गूंजी संविधान की उद्देशिका, रेलकर्मियों ने ली एकता की शपथ



जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय सहित जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जहां महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया। इस आयोजन में अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य दूरसंचार व संकेत इंजीनियर एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस.डी. पाटीदार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविन्द कुमार रजक, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार रावत, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मुकेश, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एम.एस. हाशमी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण आरएसपी आलोक कुमार मिश्र, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सेवा श्रीमती रश्मि बघेल, मुख्य कार्मिक अधिकारी एडमिन अजय कुमार दीक्षित, सचिव महाप्रबंधक जे.पी. सिंह और मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा मौजूद रहे।

​संविधान की प्रस्तावना दोहराकर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

​मुख्यालय परिसर में जुटे रेलकर्मियों ने उद्देशिका का पाठ करते हुए भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता जताई। सभी ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया। इसके साथ ही विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा व अवसर की समता तथा व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता व अखंडता बढ़ाने वाली बंधुता को मजबूत करने की शपथ ली गई।

​जागरूकता और सम्मान बढ़ाना रहा आयोजन का मुख्य लक्ष्य

​इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेल परिवार के भीतर भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, जागरूकता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। यह आयोजन 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किए जाने के ऐतिहासिक महत्व को याद करने का माध्यम बना।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak