पुलिस के अनुसार राइट टाउन निवासी आशीष आहूजा की पत्नी पत्नी मेघा आहूजा ने घर की साफ-सफाई के लिए घरेलू सहायिका सुहानी सैनी को अलमारी की चाबी सौंपी थी और कुछ देर के लिए नीचे चली गई थीं। लगभग डेढ़ से दो घंटे बाद सुहानी ने सफाई पूरी होने की बात कही और वापस चली गई। रात के समय जब परिवार के लोग ऊपर वाले कमरे में गए, तो उन्होंने देखा कि अलमारी का सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था और सोने के सामान का डिब्बा गायब था। शंका होने पर जब सुहानी सैनी से फोन पर पूछताछ की गई, तो उसने डिब्बा देखने की बात कबूली और सुबह आकर ढूंढने का आश्वासन दिया। हालांकि, अगले दिन सुबह काफी तलाशने के बाद भी डिब्बा नहीं मिला। परिजन ने घरेलू सहायिका सुहानी पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर धारा 331(3) और 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से विवेचना शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur