पुलिस के अनुसार सिविल लाइन स्थित शासकीय आवास में रहने वाले सुरेश चौधरी का पूरा परिवार दीवाली का त्यौहार मनाने के लिए अपने गांव गया था। सुरेश अपनी ड्यूटी के चलते घर में अकेले ही रहे। दो दिन से आरक्षक सुरेश के क्वार्टर का दरवाजा अंदर से बंद रहा। जिसके चलते पड़ोसियों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आहट न मिलने के कारण पड़ोसी घबरा गए, इसके बाद पड़ोसियों ने क्वार्टर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर देखा तो स्तब्ध रह गए। आरक्षक सुरेश चौधरी का शव संदिग्ध अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ था। आरक्षक का शव मिलने की खबर शासकीय आवास परिसर में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर सिविल लाइन पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए, जिन्होने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरक्षक के परिजनों को खबर पहुंचाई। सूने घर में हुई इस रहस्यमय मौत से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और सनसनी फैली हुई है। घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरक्षक सुरेश चौधरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह बात तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ हो पाएगी।
Tags
jabalpur