khabar abhi tak

जबलपुर से मंडला जाने निकला ट्रक रास्ते में स्कार्पियों को टक्कर मारते हुए दूसरे ट्रक से टकराया, केबिन में फंसा चालक

 

जबलपुर। जबलपुर से मंडला जाने निकला ट्रक देर रात टिकरिया के पास कुड़ामैली घाट पर स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खराब हालत में खड़े दूसरे ट्रक से भिड़ गया। हादसे में ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं चालक केबिन में फंसा गया। 

                                बताया गया है कि ट्रक जब कुड़ामैली घाट से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आई स्कार्पियों को टक्कर मार दी, स्कार्पियों को टक्कर मारने के बाद चालक अपना संतुलन खो बैठा और आगे जाकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया, जिससे ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं चालक केबिन में फंस गया। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। जिसकी हालत को देखते हुए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद एनएच-30 पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर देर रात एक तरफ से यातायात शुरू कराया। आज सुबह पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak