khabar abhi tak

त्योहारी सीजन में रानी कमलापति-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप

जबलपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने रानी कमलापति और गोरखपुर के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर को रानी कमलापति स्टेशन से शाम 6:45 बजे रवाना होगी। यह विदिशा (7:28 बजे), बीना (रात 10 बजे), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (अगले दिन रात 12:05 बजे), उरई (1:25 बजे), कानपुर सेंट्रल (4:10 बजे), लखनऊ (6:20 बजे), बाराबंकी (8:04 बजे), बुढ़वल (8:36 बजे), गोंडा (9:35 बजे), मनकापुर (10:07 बजे), बस्ती (11 बजे) और खलीलाबाद (11:28 बजे) होते हुए दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01664 गोरखपुर-रानी कमलापति स्पेशल 9 नवंबर को सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। ट्रेन खलीलाबाद (8:27 बजे), बस्ती (8:54 बजे), मनकापुर (9:44 बजे), गोंडा (10:10 बजे), बुढ़वल (11:03 बजे), बाराबंकी (दोपहर 12:05 बजे), लखनऊ (1:05 बजे), कानपुर सेंट्रल (3:05 बजे), उरई (4:37 बजे), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (शाम 6:30 बजे), बीना (रात 9:10 बजे) और विदिशा (11:15 बजे) होते हुए अगले दिन रात 1:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

18 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य श्रेणी के चार और एसएलआरडी के दो कोच शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak