khabar abhi tak

परमात्मा को भूलना ही जीवन की सबसे बड़ी विपत्ति : प्रमेश मिश्र




जबलपुर
। नैमिषारण्य स्थित हनुमानगढ़ी में 24 से 30 नवंबर तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। वाराणसी से पधारे कथावाचक पंडित प्रमेश मिश्र ने पोथी पूजन के बाद भक्तों को कथा का महत्व समझाया। मुख्य पुजारी ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। कथा में शामिल होने जबलपुर से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे हैं। आयोजन को सफल बनाने और धर्म लाभ लेने का आग्रह जगदीश यादव, अटल उपाध्याय, कमल उपाध्याय, अमित चौबे, लखन सैन, राजकुमार ठाकुर, सीता राम यादव, बीरेंद्र यादव, तेजराम विश्वकर्मा, परम लाल यादव, अशोक नंदा, नरोत्तम दास और परवेश विश्वकर्मा ने किया है।

​सत्संगति के मार्ग से ही जीव का कल्याण संभव

​कथावाचक ने कहा कि करोड़ों जन्मों के पुण्य उदय होने पर ही नैमिषारण्य तीर्थधाम में भागवत श्रवण का अवसर मिलता है। संसार जीव को बांधता है, जबकि परमात्मा की भक्ति मुक्ति दिलाती है। उन्होंने हरिदास जी, अर्जुन की प्रतिज्ञा और उत्तरा के संकट के प्रसंग सुनाते हुए कहा कि विपत्ति आने पर ईश्वर की शरण में ही जाना चाहिए। मनुष्य को कुसंगति त्यागकर सत्संगति अपनानी चाहिए और ब्राह्मण पर कभी प्रहार नहीं करना चाहिए, क्योंकि संसार में अपकीर्ति भी मृत्यु के समान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak