जबलपुर। शाहनाला के के बिलोबोंग स्कूल के पास एक जंग लगी पिस्टल-कारतूस के साथ सौरभ झारिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि आखिर यह पिस्टल कहां से लाया है।
तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शाहनाला के स्कूल के पास दबिश दी थी। दबिश के दौरान मौजूद युवक ने भागने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम महारजपुर निवासी सौरभ झारिया बताया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास एक जंग लगी देशी पिस्टल और उसके मैग्जीन के अंदर एक जिंदा कारतूस मिला।
