khabar abhi tak

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में विजिलेंस की औचक जांच, दोनों टीटीई का कैश हिसाब सही मिला

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे की विजिलेंस टीम ने बीती रात हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में औचक जांच की। इस दौरान ट्रेन में ड्यूटी कर रहे दो टीटीई के कैश और टिकट जांच व्यवस्था की पड़ताल की गई। जांच में दोनों टीटीई के पास किसी तरह की वित्तीय अनियमितता नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12122 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सागर स्टेशन से रवाना होने के बाद विजिलेंस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने ट्रेन में तैनात जबलपुर के टिकट चेकिंग स्टाफ अमन शाह और राजेश मिश्रा के पास मौजूद रेलवे कैश और निजी कैश का मिलान किया। जांच में दोनों का हिसाब बराबर मिला और कोई अतिरिक्त राशि नहीं पाई गई।

इसके बाद विजिलेंस टीम ने कोचों में यात्रियों के टिकटों की जांच की। इस दौरान कुछ यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। बताया गया कि ये यात्री टीटीई को सूचना दिए बिना दूसरे कोच में आकर सो गए थे। ऐसे यात्रियों के खिलाफ ईएफटी (एक्सेस फेयर टिकट) जारी कर किराये के अंतर की वसूली की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak