khabar abhi tak

पलक झपकते ही ज्वेलर्स दुकान से महिलाओं ने पार किए सोने के जेवर, माढ़ोताल क्षेत्र में घटना

                     

जबलपुर। माढ़ोताल थानान्तर्गत आईटीआई चुंगीनाका स्थित इंद्र ज्वेलर्स नामक दुकान पर सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर खरीददारी के बहाने आई महिला चोर गिरोह ने पलक झपकते ही सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। गहनों से भरा डिब्बा गायब होने से घबराए दुकान संचालक इंद्रपाल सोनी ने आसपास तलाश की, जब कहीं पता नहीं चला तो थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। 

                          जानकारी के मुताबिक, आईटीआई चुंगीनाका निवासी 60 वर्षीय इंद्रपाल सोनी अपने घर के निचले हिस्से में इंद्र ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी की दुकान संचालित करते हैं। बीती की दोपहर लगभग 12 बजे उनकी दुकान में कुछ अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर दाखिल हुईं। महिलाओं ने बेहद शातिराना अंदाज में ज्वेलर्स को अपनी बातों में उलझाया और सोने के झुमके-झाले दिखाने की मांग की। जैसे ही व्यापारी का ध्यान भटका, महिलाओं ने सोकेश पर रखा सोने के कान की झुमकी और झाले से भरा डिब्बा (जिसमें कुल 9 जोड़ी जेवर थे) चुपके से उठाया, कपड़ों में छिपाया और पलक झपकते ही दुकान से गायब हो गईं। महिलाओं के जाने के लगभग 15 से 20 मिनट बाद जब इंद्रपाल सोनी की नजर सोकेश पर पड़ी, तो जेवर का डिब्बा गायब देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चारों तरफ तलाश करने के बाद जब चोरी का अहसास हुआ, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इंद्रपाल सोनी की शिकायत पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर इन बहरूपिया महिलाओं की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak