पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 10 निवासी सुभाष तिवारी उम्र 48 वर्ष शासकीय स्कूल टीकर में पदस्थ थे। आज सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इस बीच उन्होने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर रसोई में काम कर रही पत्नी दौड़कर पहुंची तो देखा कि सुभाष खून से लथपथ मृत हालत में पड़े है। वहीं परिवार के अन्य लोग भी दौड़कर पहुंच गए, जिन्होने देखा तो स्तब्ध रह गए। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कनपटी से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रीवा। रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में आज सुबह सरकारी टीचर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।
Tags
madhya pradesh