khabar abhi tak

चार खंभा की ' डी कंपनी ' का अंत !

मृतक का जीवित अवस्था का चित्र

जबलपुर।
चार खंभा में कथित रूप से चल रही डी कंपनी (दाउद) का अंत हो गया है। 15 नवम्बर की रात कंपनी के सरगना नौशाद की हत्या कर दी गई थी। कंपनी के अन्य गुर्गे मौके पर नहीं थे, वरना बड़ी वारदात की आशंका थी। विवाद वर्चस्व का था, अघोषित रूप से अन्य कंपनी तैयार की जा रही थी।

सूत्र कहते हैं कि चार खंभा क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए कथित कंपनी ठेका लेती थीं। सुपारी लेने के बाद आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जाता था। कंपनी में नाबालिक और आपराधिक दुनिया में कदम रखने वाले गुर्गों को शामिल किया जाता था। सभी गुर्गे मादक पदार्थ के आदी बताए जा रहे हैं।

ये रहा मामला

पुलिस इंवेस्टीगेशन में यह आया कि 15 नवम्बर की रात अशरफ खान, आशिक, फरहान, सियान और डी उर्फ नौशाद चारखंबा बारात घर के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी रेहान, फैजान और मेहराज आए थे। मौके पर अक्कू, आमीन और जैनुल भी दौड़कर आए थे। वे चाकुओं से नौशाद पर हमला करने लगे। नौशाद कुलिया की तरफ भागा था। आरोपी नौशाद को घसीटते हुए चारखंबा बारात घर के नीचे शानू के कबाड़ खाने के सामने लेकर आए थे। चाकूबाजी के साथ जैनुल ने चीप उठाकर नौशाद के सिर में पटक दी थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया यह पाया कि नौशाद के भाई ने 2 माह पहले रेहान और जैनुल के साथ मारपीट की थी। तभी से जैनुल, रेहान और मेहराज से नौशाद की रंजिश चल रही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak