रीवा। रीवा में जनता कालेज के पास रहने वाले 13 वर्षीय बालक छोटू मिश्रा ने धनतेरस पर मोटर साइकल न दिलाने पर आत्महत्या कर ली। देर रात छोटू का शव फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिनकी सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। छोटू बाइक न मिलने के कारण अपने माता-पिता से नाराज था।
पुलिस के अनुसार रामभूषण का बेटा छोटू उम्र 13 साल स्कूल में 8वीं कक्षा में अध्ययनरत रहा। वह धनतेरस पर मोटर साइकल दिलाने के लिए माता-पिता से जिद कर रहा था। लेकिन माता-पिता ने उम्र कम होने के कारण बाइक नहीं दिलाई। जिससे नाराज छोटू पहली मंजिल पर बने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजन को चिंता हुई। कमरा खोलकर देखा तो अंदर बच्चा फंदे से झूल रहा था। जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उसके दोस्तों के पास मोटर साइकल थी, जिसके चलते वह भी सोशल मीडिया पर बाइक देखा रहा। परिजनों का कहना है कि उन्हे अंदाजा नहीं था कि छोटू इतना बढ़ा कदम उठा लेगा।
Tags
madhya pradesh