जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार 14 नवम्बर को जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री यहां भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार की सुबह 9.40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.15 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुचेंगें तथा यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 1 बजे जबलपुर से वायुयान द्वारा बैंगलुरू रवाना होंगे।
