जबलपुर। नेपियर टाउन स्थित डॉ. लाल पैथो लैब में अनियमिताएं देखकर चिकित्सा जांच टीम ने पैथोलॉजी का लायसेंस सस्पेंड कर दिया है। मौके पर जांच दल ने पाया कि लैब संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं थे। न तो लैब का संबंधित परिसर से जुड़ा पंजीयन मिला और न ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ कार्यालय का पंजीयन और अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी उपलब्ध था। लैब में दूसरे जिलों से भी सैंपल आने की जानकारी सामने आई, लेकिन इसके लिए भी लैब के पास विधिवत अनुमति नहीं थी। इन अनियमितताओं के चलते सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी के आदेश पर लैब का लाइसेंस 13 नवंबर से सात दिनों के लिए अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया है। जांच दल में पैथोलॉजिस्ट डॉ. अमिता जैन, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा, डॉ. एकांश राय, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील और सदस्य विकास श्रीवास्तव शामिल रहे।