khabar abhi tak

दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात चोरों का धावा, ले गए लेपटॉप-नकदी


जबलपुर।
बरेला रोड के सालीवाड़ा की एक टाउनशिप में रह रहे एक व्यक्ति के घर पर दिन दहाड़े बाइक सवार अज्ञात चोरो ंने धावा बोला और चोर अपने साथ लेपटॉप सहित नकदी ले उड़े। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में ये चोर कैद हुए हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है।

बरेला पुलिस ने बताया कि सालीवाड़ा में रहने वाले अतुल कुमार गुप्ता प्राईवेट काम  करता है। उसके भाई अनिल कुमार गुप्ता फेस 2 संस्कार शिल्प बास्तुलेंड सालीवाड़ा में निवास करते हैं। मकान में तेजराम अहिरवार किराये से रहता है। 5 नवम्बर को भैया  अपना उपचार कराने भाभी के साथ मुम्बई गये हुये हैं। घर पर किरायेदार रह रहा था।  शाम लगभग 7-30 बजे भैया ने उसे फोन कर लेने के लिये डुमना एयरपोर्ट बुलाया था। वह भैया भाभी को लेकर उनके घर आया, देखा भैया के घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुयी थी। अंदर जाकर देखा सामान फैला हुआ था। घर पर रखा लेपटाप नहंीं था। बाकी सभी सामान रखा था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। किरायेदार तेजराम ने बताया कि घर से बाहर था। पत्नी घर में बाथरूम में थी। चोरों ने कबर्ट में रखे कुछ  पैसे चुराकर ले गये। आसपास लगे सीसीटीव्ही चैक करने पर 14 नवम्बर को दोपहर  3-30 बजे 2 मोटर सायकल से 4 व्यक्ति घर के अंदर व बहार निकलते दिख रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak