khabar abhi tak

हत्या करने वाले पति-पत्नी को आजीवन कारावास, लगाया जुर्माना


जबलपुर।
न्‍यायालय संतोष कोल अपर सत्र न्‍यायाधीश सिहोरा की न्‍यायालय से आरोपीगण कच्‍छेदी गौड़ को धारा 103 सहपठित धारा 3(5) बीएनएस में  आजीवन कठोर कारावास एवं 5000 रूपये का अर्थदण्‍ड एवं धारा 115(2) सहपठित धारा 3(5) बीएनएस में 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1000 रूपये का अर्थदण्‍ड तथा मीराबाई गौड़ को धारा 103 सहपठित धारा 3(5) बीएनएस में  आजीवन कारावास एवं 5000 रूपये का अर्थदण्‍ड एवं धारा 115(2) सहपठित धारा 3(5) बीएनएस में 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1000रूपये के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया। उप-निदेशक(अभियोजन) केएस मुवेल व सहायक निदेशक/जिला अभियोजन अधिकारी संदीप जैन के मार्गदर्शन में अनिशा खान विशेष लोक अभियोजक सिहोरा द्वारा उक्त मामले में पैरवी की।

अनिशा खान विशेष लोक अभियोजक / सहायक मीडिया सेल प्रभारी सिहोरा के द्वारा बताया गया कि 13 अगस्त 2024 को ग्राम मड़ोद निवासी फरियादी राजेश चौधरी के पिता श्यालाल चौधरी जितेन्द ठाकुर की दुकान मे बीडी लेने का कह‌कर गये थे। कुछ देर बाद ही इसकी मां बिट्टीबाई, जो घर के बाहर बाड़ी थी। जोर जोर से चिल्लाकर बोली की राजेश दोडो बचाओ रे, तुम्हारे बाप को कच्छेदी और उसकी औरत मीरा मार रहे है।  तब फरियादी और इसके दाऊ का लडका शंकर घर के आंगन से दौडकर रोड में आये और देखा कि जितेन्द्र ठाकुर की दुकान के थोडी आगे सरमन ठाकुर का दमाद कंच्छेदी गौड लोहे की राड से फरियादी के पिता सिम्मा उर्फ श्‍यामलाल(मृतक)  को मार रहा था। उसकी औरत मीराबाई डण्डे से मार रही थी।  दोनो मिलकर मारते हुये सिम्मा को रोड किनारे गिरा दिये थे। जब फरियादी और शंकर व बिट्टी बाई बचाने के लिये गये तो आरोपी कच्छेदी लोहे की राड लेकर इनकी तरफ मारने दौडा। राड घुमाया तो इसकी माँ बिट्टी बाई के बाये हाथ में लगी, जिससे उन्हे बाये हाथ की कलाई में चोट लगी। उसके बाद तीनो मिलकर इसके पिता सिम्मा को बचाने लगे। तब तक झगडे की आवाज सुनकर मोहल्ले के छोटेलाल चौधरी, कल्लू चौधरी, हिल्लन चौधरी, सुबदीना चौधरी, राजू चौधरी भी आ गये। कच्छेदी ठाकुर लोहे की राड लिये वहा से भाग गया। मीरा बाई जिस डण्डे से मार रही थी, उसे रोड किनारे बाडी तरफ फेककर अपने पति कच्छेदी के साथ भाग गयी। सिम्मा उर्फ श्यामलाल चौधरी की मृत्यु कच्छेदी ठाकुर के द्वारा लोहे की राड से एवं उसकी औरत मीरा द्वारा डण्डे से मारने से आई चोटों के कारण हुई है। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak