जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में भाईदूज पर कांच की दीवार से भाई-बहनों की मुलाकात करवाई गई। जेल में मुलाकात के लिए बुधवार की सुबह ही लोगों की भीड़ थी। भीड़ में महिलाएं, बच्चे भी शामिल रहे।
केंद्रीय जेल के जेलर मदन कमलेश ने बताया कि शासन के नियमों के तहत जेल आने वाले पुरूष-महिलाओं की मुलाकात कक्ष से करवाई गई है। इस कक्ष में कांच की दीवार के दूसरी ओर जेल निरूद्ध बंदी थे, जो फोन के जरिए आमने-सामने बात कर रहे थे। खुली मुलाकात के बारे में जेलर का कहना था कि शासन ने वर्ष में एक बार रक्षाबंधन पर खुली मुलाकात की छूट दी है। भाईदूज पर आने वाले सभी लोगों की मुलाकात करवाई गई है लेकिन मुलाकात कक्ष के जरिए।
