khabar abhi tak

लग्जरी कार से स्मैक की तस्करी, देखें वीडियो




जबलपुर।
मादक पदार्थों की तस्करी में अब लग्जरी कारों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पुलिस को शक न हो सके। ऐसे मामलों मं भनक लगते ही तिलवारा और गोहलपुर पुलिस ने छापा मारा और स्मैक पाउडर की तस्करी करने वाले लोगों को पकड़ा, जिनके कब्जे से मादक पदार्थ सहित वाहन जब्त किया।

तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे जबलपुर-नागपुर रोड के ग्राम जोधपुर पड़ाव में वाहन चौकिंग के दौरान लाल कलर की ब्रेजा कार क्रमांक  एमपी 20 सीजी 0401 में स्मैक पकड़ी। यह कार चरगवां तरफ से आते दिखी थी। पुलिस को देखकर कार चालक कार मोड़कर वापस भागने लगा, जिसका आचरण संदिग्ध होने पर कार का पीछा कर रोका। कार में 2 व्यक्ति बैठे थे, जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम राहुल साहू गोहलपुर एवं विकास पटेल कटंगी बताया। तलाशी लेने पर संदेही राहुल साहू के पेंट की जेब में कागज की पुड़िया में मादक पदार्थ स्मैक रखी मिली। विकास पटेल के पहने हुये पेंट की जेब कागज की पुड़िया में मादक पदार्थ स्मैक मिला। स्मैक के संबंध में पूछताछ करने पर गोटेगांव निवासी एक व्यक्ति से जिसका नाम नहीं मालूम है, से स्मैक क्रय कर फुटकर बेचने के लिये लाना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक सहित नगदी 17 हजार 330 रूपयेए 3 मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त कार जब्त की। 

इसी तरह गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर की संयुक्त टीम को पेट्रोलिंग के दौरान रद्दी चौकी में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसका  आचरण संदिग्ध लगने से घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम सज्जाद खान गोटेगांव बताया। तलाशी लेने पर शर्ट के दाहिने तरफ की जेब में पारदर्शी पन्नी में 3ण्44 ग्राम स्मैक पावडर रखे मिला। पूछताछ करने पर गोटेगांव नया बाजार निवासी मोनू चौधरी के साथ मोनू चौधरी की लाल रंग की बिना नम्बर की मोटर सायकल में  बैठकर स्मैक बेचने हेतु जबलपुर रद्दी चौकी के पास खड़े होकर  ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखकर मोनू चौधरी भाग गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak