khabar abhi tak

' एसआर मॉल ' में पानी खरीदो तभी बुझेगी प्यास, देखें वीडियो



जबलपुर।
शहर के बीच ' एसआर मॉल ' में पीने के लिए सार्वजनिक पानी की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए मॉल में जाने वाले लोग अलर्ट हो जाएं। वे मॉल जाने के लिए पानी से भरी बोतलें लेकर जाएं अन्यथा वे प्यासे ही रह जाएंगे। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस मॉल का एक वीडियो बनाकर बीके नेमा ने ' खबर अभी तक ' को भेजा है। इस वीडियो में बताया गया है कि मॉल में पानी तो मिल रहा है लेकिन उसके खरीदना पड़ता है, वो भी तय कीमत से ज्यादा दाम पर। मॉल की ऐसी व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए श्री नेमा ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थान पर ऐसी व्यवस्था से लोगों को आर्थिक क्षति पहुंच रही हैं। यह वीडियो इन्होंने कलेक्टर के ध्यानार्थ भेजने को कहा है ताकि यहां आने वाले लोगों को सार्वजनिक पेयनलों से पानी उपलब्ध हो सके।

गौरतलब है कि मॉल में प्रवेश करने पर यहां आने सामान लॉकर में रखवा दिए जाते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों की पेय बॉटल भी मॉल के अंदर नहीं जा सकती है। इससे यहां आने वाले परिवारों को अपने बच्चों के लिए मॉल से महंगी दरों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak