khabar abhi tak

गंजीपुरा बाजार में चाकूबाजी में मची भगदड़, अफरातफरी, परिवार के साथ खरीददारी करने आए युवक पर बदमाशों ने किया हमला

जबलपुर। लार्डगंज थानान्तर्गत गंजीपुरा बाजार में परिवार के साथ खरीददारी करने आए प्रापर्टी डीलर राहुल सोनकर पर बदमाशों ने घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। अचानक हुए हमले को देख पत्नी व बेटी में चीख पुकार मच गई। वहीं बाजार में खरीददारी करने आए अन्य ग्राहकों में भी भगदड़ मच गई। हमले से घायल राहुल लडख़ड़ाते हुए लार्डगंज थाना पहुंचा, पुलिस ने देखा तो उठाकर तत्काल ही राहुल को विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। 

                                     पुलिस के अनुसार, मोतीमहल ओमती स्थित शिव पार्वती मंदिर के पास रहने वाले राहुल सोनकर उम्र 38 वर्ष प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनका लक्की सोनकर और विक्की सोनकर से लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। बीती शाम करीब 5 बजे राहुल अपनी पत्नी ज्योति केवट और बेटी नव्या सोनकर को कपड़े दिलाने गंजीपुरा मार्केट आए थे। बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण पत्नी और बेटी पैदल चल रहे थे। जैसे ही राहुल गंजीपुरा स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए खड़े लक्की सोनकर, विक्की सोनकर, उसका बेटा रियान सोनकर और भांजा सम्राट सोनकर ने उन्हें घेर लिया। विक्की और लक्की ने राहुल को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और मारो इसे कहकर ललकारा। जान बचाने के लिए राहुल वहां से भागने लगे, लेकिन रियान सोनकर और सम्राट सोनकर ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और चाकू से हमला कर पीठ में गंभीर चोट पहुंचा दी। हमले के बाद चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में राहुल लार्डगंज थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें तुरंत विक्टोरिया अस्पताल भेजा और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(बी), 118(1), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak