समर्थकों ने जेल के गेट पर ही उसे फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद आरोपी बोलेरो गाड़ी के बोनट पर बैठकर सिगरेट पी और गाडिय़ों के काफिले के साथ शहर में निकला। इस दौरान उसके साथियों ने बाइक रैली भी निकाली। शाम आरोपी का काफिला बिड़ला रोड होते हुए सिद्धार्थ कॉलोनी पहुंचा। आरोपी के शक्ति प्रदर्शन और समर्थकों की बाइक रैली निकाली। गौरतलब है कि बेटू सिंगरौल उम्र 23 वर्ष नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी है। इस मामले में कोर्ट ने बेटू समेत चार आरोपियों को जेल भेजा था। 14 महीने बाद उसे जमानत मिलने पर साथियों ने जश्न मनाया।
नाबालिग को सीने में मारी थी गोली-
मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल को सत्यम शुक्ला की हत्या के मामले में जेल में बंद था। यह घटना 4 सितंबर 2025 को कोलगवां थाना क्षेत्र में गोदाम के पास हुई थी। गोली लगते ही सत्यम खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा था। आरोपियों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय बिड़ला अस्पताल के गेट पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में रीवा ले जाते समय रास्ते में ही सत्यम की मौत हो गई थी। इस मामले में बेटू सिंगरौल अपने साथियों के साथ 14 महीने से जेल में बंद था। अब जमानत पर बाहर आते ही गाजे-बाजे के साथ रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।