पुलिस के अनुसार आज सिहोरा निवासी राजा अंसारी (उम्र 30 वर्ष) ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और उसका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक की सिहोरा शाखा में संचालित है। 17 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे जब राजा अंसारी ने फोन-पे के माध्यम से अपने खाते का बैलेंस चेक किया, तो उसमें महज 1 हजार रुपये शेष दिखाई दिए, जबकि उसके खाते में 67 हजार रुपये जमा थे। जब उसने बैंक स्टेटमेंट की जांच की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 16 नवंबर से 17 नवंबर के बीच उसके खाते में 8 अलग-अलग बार में कुल 33 हजार 998 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। वहीं, 17 नवंबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने खाते में डाली गई 33 हजार 998 रुपये की राशि और जमा 67 हजार रुपये में से 66 हजार रुपये धोखाधड़ीपूर्वक निकाल लिए। पीडि़त की रिपोर्ट पर सिहोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रकम निकालने वाले की तलाश कर रही है।
